छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की से बलात्कार, चार युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कोरबा, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आशीष कुमार (26), रवि सिंह (19), साहिल सागर (22) और दीपेश प्रजापति (19) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी कि लड़की चार जुलाई को अपने एक रिश्तेदार के साथ घूमने जा रही थी तभी राताखार बाईपास पर चार युवकों ने उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया औैर बरमपुर के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. घटना के बाद युवक वहां से फरार हो गए. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु छात्रा आत्महत्या मामला: विरोध-प्रदर्शन की अफवाह के चलते मरीना बीच पर पुलिसकर्मी तैनात
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी. इसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छुपे हुए हैं, इसके बाद पुलिस दल ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

