देश की खबरें | नाबालिग लडकी से दुष्कर्म, पुजारी पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद के अलेवा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ पुजारी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

जींद, 27 जनवरी हरियाणा में जींद के अलेवा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ पुजारी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मंदिर के पुजारी बिट्टू के खिलाफ पाक्सो कानून एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रवक्ता ने शिकायत के हवाले से बताया कि लगभग दो माह पहले बिट्टू ने शिकायतकर्ता की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस हरकत का उसने वीडियो भी बना लिया एवं फोटो भी खींच लिया।

पुलिस के अनुसार गत दिवस पुजारी का कोई परिचित किशोरी को ले गया। बेटी के गायब होने पर जब शिकायतकर्ता ने उसे तलाशा तो वह वह बिट्टू पुजारी वाले मंदिर में मिली।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पुजारी ने लगभग दो माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और इसका वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के वायरल होने के डर से वह मोटरसाइकिल वाले युवक के साथ गई थी जो उसे बिट्टू के पास छोड़ कर चला गया।

पुलिस के मुताबिक कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी