देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में तीन लोगों द्वारा एक नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
होशियारपुर, 21 अगस्त पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र में तीन लोगों द्वारा एक नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य फरार है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 19 अगस्त की शाम को कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। जिस दुकान से वह सामन ले रही थी वहां गौतम नाम का व्यक्ति भी पहुंच गया।
पुलिस ने बताया कि गौतम ने नाबालिग को किसी बहाने से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसे पास के खेत में बने एक कमरे में ले गया जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद दो और व्यक्ति भी वहां आ गए। पुलिस ने बताया कि गौतम ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने उन दोनों के साथ संबंध बनाने से इनकार किया तो वह उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सार्वजनिक कर देगा। गौतम कमरे से निकल गया और उन दोनों व्यक्तियों ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
टांडा पुलिस ने रविवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
टांडा पुलिस थाने के निरीक्षक ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि गौतम और एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। बराड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)