देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली की प्लास्टिक फैक्टरी में मामूली आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में शुक्रवार को सुबह प्लास्टिक की एक फैक्टरी में मामूली आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में शुक्रवार को सुबह प्लास्टिक की एक फैक्टरी में मामूली आग लग गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित फैक्टरी में सुबह छह बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल के कम से कम 26 वाहनों को आग बुझाने के लिए रवाना किया गया और उन्होंने चार घंटों में आग पर काबू पाया।

अधिकारियों के मुताबिक, ''इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी और जल्द ही दूसरी मंजिल पर भी फैल गई। मजदूर और अन्य कर्मचारी समय पर इमारत से बाहर निकल गए।''

पुलिस को संदेह है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\