Chhattisgarh: शराबी पिता की नाबालिक बेटियों ने की हत्या, नशे की हालत में करता था पत्नी और बच्चियों से मारपीट
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बेलरगोंदी गांव में मंगलवार देर रात शराबी पिता से परेशान 16 और 12 वर्ष की बेटियों ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी है. वह रोज शराब पीकर नशे में पत्नी और बेटियों से मारपीट करता था.
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में शराबी पिता से परेशान नाबालिग बेटियों ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या (Murder) कर दी है. राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बेलरगोंदी गांव में मंगलवार देर रात शराबी पिता से परेशान 16 और 12 वर्ष की बेटियों ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बेलरगोंदी गांव निवासी सहदेव नेताम (45) शराब पीने का आदी था. वह रोज शराब पीकर नशे में पत्नी और बेटियों से मारपीट करता था.
उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात नेताम शराब पीकर घर पहुंच गया और पत्नी से मारपीट करने लगा। जब दोनों बेटियों ने मां के साथ मारपीट देखा तब वह बीच-बचाव करने लगीं. इससे नेताम गुस्से में आ गया और करीब रखी कुल्हाड़ी को उठाकर बेटियों को मारने के लिए दौड़ा, लेकिन दोनों बहनें नेताम से भिड़ गईं और पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन कर उस पर हमला कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेटियों के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर नेताम घर से बाहर भागा, लेकिन दोनों बहनों ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

