MP Shocker: Instagram पर 17 साल की लड़की से की दोस्ती, नाबालिग लड़के ने मौका पाकर कर दिया रेप
मध्यप्रदेश के हरदा शहर में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ एक नाबालिग लड़के ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कथित रूप से बलात्कार किया. हरदा महिला थाना प्रभारी पुषाम ने बताया कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है.
हरदा (मप्र), सात जनवरी: मध्यप्रदेश के हरदा शहर में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ एक नाबालिग लड़के ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कथित रूप से बलात्कार किया. हरदा महिला थाना प्रभारी पुषाम ने बताया कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है. उन्होंने कहा कि आरोपी भी बाल अपचारी है, जिसका आज शनिवार को जन्मदिन है और वह अब 18 वर्ष का हो गया है. पुषाम ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़े: MP Shocker: मासूम को बाउंड्री से फेंका, दरिंदगी के बाद सड़क किनारे छोड़ कर भागा, रूह कंपा देगी ये वारदात
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि करीब एक साल पहले आरोपी से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी. बाद में दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी. इस दौरान आरोपी उसे पसंद करने लगा फिर शादी करने की बात कही. इसके बाद आरोपी उसे बिना मर्जी खंडवा रोड पर एक निजी होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
पुषाम ने बताया कि शिकायत के अनुसार कुछ दिन बीतने के बाद आरोपी ने कहा कि ‘‘तुम्हारे कुछ अश्लील वीडियो मेरे पास है। मुझे अपने घर से रुपए और गहने लाकर दो, नहीं तो तुम्हारे आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दूंगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान पीड़िता ने घर वालों को बिना बताएं कुछ रुपए और जेवर आरोपी को लाकर दे दिए. इसके बाद भी वह करीब तीन महीने से उससे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा था.
पुषाम ने बताया कि इस दौरान पीड़िता के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की, जिसमें उसने आरोपी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात बताई. उन्होंने कहा कि इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने कोतवाली पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (2)(एन), 384, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

