देश की खबरें | दिल्ली में नौ साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक नाबालिग ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 फरवरी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक नाबालिग ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार को हुई जब तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता स्कूल से घर लौटी और खेलने के लिए बाहर चली गई।
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे लड़की की मां को सूचना मिली कि उनकी बेटी सड़क पर रो रही है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि एक नाबालिग ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़िता की दादी ने तुरंत पुलिस को फोन किया और गोविंदपुरी पुलिस थाने में पीसीआर कॉल आई।
एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले में जांच शुरू कर दी।
लड़की को मेडिकल जांच के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। अपराध शाखा की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उसने बताया कि आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया गया है और उसे निगरानी गृह भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

