एजेंसी न्यूज

Gujarat Road Accident: गुजरात में मिनीवैन और अज्ञात वाहन की टक्कर, पांच लोगों की मौत, 10 घायल

गुजरात में अहमदाबाद जिले के ढोलका कस्बे के निकट एक मिनीवैन और एक अज्ञात वाहन की टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए.

Gujarat Road Accident: गुजरात में मिनीवैन और अज्ञात वाहन की टक्कर, पांच लोगों की मौत, 10 घायल
Road Accident (Photo Credits : Wikimedia Commons)

अहमदाबाद, 9 जनवरी : गुजरात में अहमदाबाद जिले के ढोलका कस्बे के निकट एक मिनीवैन और एक अज्ञात वाहन की टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए. ढोलका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कुछ लोग वैन में सवार होकर वडोदरा से बोटाद जिले के एक मंदिर जा रहे थे, तभी राज्य के एक राजमार्ग पर शनिवार शाम यह हादसा हुआ.

अधिकारी ने कहा, ‘‘तेज गति से चल रही मिनीवैन ने एक अन्य वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य 10 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.’’ मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Rains: दिल्ली के कई इलाकों में अगले 2 घंटों के दौरान होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में वैन का चालक भी शामिल है. पुलिस अभी उस वाहन की पहचान नहीं कर पाई है, जिसे वैन ने टक्कर मारी थी. पुलिस ने बताया कि हताहतों की आयु 27 से 48 वर्ष के बीच है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2022 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).