जरुरी जानकारी | कपड़ा मंत्रालय को वृहत कपड़ा पार्क के लिये प्रक्रिया तेज करना चाहिए: संसदीय समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने सुझाव दिया कि कपड़ा पार्क के प्रस्तावों पर एक बार मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद, कपड़ा मंत्रालय को आरंभिक औपचारिकताओं में तेजी लाने के लिये तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि योजनानुसार निर्धारित समयसीमा में सात वृहत कपड़ा पार्क स्थापित किये जा सके।

नयी दिल्ली, 16 मार्च संसद की एक समिति ने सुझाव दिया कि कपड़ा पार्क के प्रस्तावों पर एक बार मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद, कपड़ा मंत्रालय को आरंभिक औपचारिकताओं में तेजी लाने के लिये तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि योजनानुसार निर्धारित समयसीमा में सात वृहत कपड़ा पार्क स्थापित किये जा सके।

सरकार ने एमआईटीआरए (वृहत एकीकृत कपड़ा क्षेत्र एवं परिधान पार्क) योजना की घोषणा की है। इसका मकसद घरेलू विनिर्माण बढ़ाने तथा वैश्विक स्तर की ढांचागत सुविधा सृजित करने के लिये क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना और 1,50,000 रोजगार सृजित करना है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘समिति चाहती है कि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद मंत्रालय को शुरूआती औपचारिकताओं को पूरा करने के लिये तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि योजना के मुताबिक निश्चित समयसीमा में सात एमआईटीआरए का गठन किया जा सके।’’

बुनकारों को कर्ज सहयाता के मामले में कमजोरी पर उंगली उठाते हुए समिति ने कहा कि 2020-21 में कर्ज के 4,278 मंजूर प्रस्तावों में से केवल 24 करोड़ रुपये के मुद्रा कर्ज वितरित किये जा सके हैं। रिपोर्ट में इस मामले को उचित स्तर पर विचार करने को कहा है ताकि हथकरघा बुनकरों के लाभ के लिये योजना के तहत कर्ज का सही वितरण हो सके।

श्रम पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की गयी।

इसमें यह भी कहा गया है कि कपड़ा मंत्रालय को हथकरघा बुनकरों की गणना का काम बेहतर तरीके से करना चाहिए ताकि बुनकरों की सही पहचान सुनिश्चित हो और संसाधनों का वास्तविक वितरण उन तक हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज