देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स विदेशी कोच और सहयोगी स्टाफ का अनुबंध बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने 2024 ओलंपिक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए नौ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के अनुबंध बढ़ाये हैं जिसमें एथलेटिक्स के हाई परफोरमेंस निदेशक भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर खेल मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने 2024 ओलंपिक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए नौ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के अनुबंध बढ़ाये हैं जिसमें एथलेटिक्स के हाई परफोरमेंस निदेशक भी शामिल हैं।

जुलाई में मंत्रालय ने फैसला किया था कि वह ओलंपिक चक्र के साथ विदेशी और भारतीय कोचों का अनुबंध बढ़ायेगा।

यह भी पढ़े | रणदीप सुरजेवाला का हमला, ट्वीट कर कहा- खट्टर-दुष्यंत चौटाला की जोड़ी ने युवाओं का भविष्य अंधकार के गहरे कुए में धकेल दिया: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस फैसले के बारे में खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि इससे एथलीटों को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे एथलीटों के लिये स्पष्ट रोडमैप है क्योंकि हमारी निगाहें 2024 और 2028 की सर्वश्रेष्ठ तैयारियों पर लगी हैं। ’’

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बेरोजगारी से आत्महत्या नहीं कर रहे युवक, इसके लिए बीजेपी की व्यवस्था है जिम्मेदार.

रीजीजू ने कहा, ‘‘कोचों के अनुबंध को बढ़ाने का फैसला हमारे एथलीटों को फायदा पहुंचायेगा क्योंकि उनकी समान कोच से ट्रेनिंग जारी रहेगी। ’’

खेल मंत्री ने कहा, ‘‘कोच हमारे एथलीटों को एलीट स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इससे भारत के विभिन्न बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतने की संभावनायें सुधरेंगी। ’’

भारत की महान एथलीट और विश्व चैम्पियनशिप पदकधारी अंजू बॉबी जार्ज ने इस कदम का स्वागत किया।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,‘‘ यह कदम स्वागत योग्य है जिससे हमारे खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। किसी भी अन्य खेल की तुलना में एथलेटिक्स में तकनीक और लगातार ट्रेनिंग काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रतिस्पर्धा सत्र आमतौर पर काफी लंबा होता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\