देश की खबरें | मोदी सरकार में झूठ और खोखले नारों का मंत्रालय सबसे कुशल : राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका “झूठ और खोखले नारों का गोपनीय मंत्रालय” सबसे कुशल है।
नयी दिल्ली, 13 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका “झूठ और खोखले नारों का गोपनीय मंत्रालय” सबसे कुशल है।
गांधी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उसपर सिर्फ बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने ट्विटर पर कहा, “भारत सरकार का सबसे कुशल मंत्रालय कौन सा है? झूठ और खोखले नारों का गोपनीय मंत्रालय।”
उनकी पार्टी के सहयोगी और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने कोरोना वायरस टीकों के मुद्दे को लेकर उच्चतम नायायालय और हालिया जी7 सम्मेलन में अलग रुख अपनाया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर कहा, “जी7 में, वह कोविड-19 टीकों के लिये पेटेंट में छूट की मांग करते हुए कहते हैं- ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’। उच्चतम न्यायालय में उनकी सरकार बिलकुल विपरीत रुख अपनाती है। अनिवार्य लाइसेंसिंग का आह्वान नहीं करती है।”
उन्होंने पूछा, “दुनिया के लिये एक रुख, भारत के लिये दूसरा। यह अनर्थ क्यों?”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

