देश की खबरें | सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को अपनी ऑनलाइन लघु फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किये जिनमें पहला पुरस्कार अभिजीत पॉल की ‘‘एम आई?’’ को मिला है।

मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ स्पर्धा का आयोजन किया था जो 14 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक चली थी।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: तमिलनाडु सरकार के फैसले को मद्रास हाई कोर्ट ने रखा बरकरार, कहा- घर पर मनाएं गणेश चतुर्थी.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रविष्टियों के लिए थीम देशभक्ति से जुड़ी हुई थी। यही नहीं, इसे राष्ट्र की प्रगति के नए मंत्र के रूप में ‘आत्मनिर्भरता’ से जोड़ा गया।’’

प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे पुरस्कारों के लिए क्रमश: देबोजो संजीव की ‘अब इंडिया बनेगा भारत’ और युवराज गोकुल की ‘10 रूपीज’ को चुना गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय पर बोला हमला, कहा- उनकी कोई हैसियत कोई वजूद नहीं है.

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सात अन्य फिल्मकारों को भी ‘विशेष उल्लेख’ श्रेणी के तहत चुना गया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट में प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी और बहुमूल्‍य योगदान देने के साथ-साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता को अत्‍यंत सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)