देश की खबरें | सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग पर भ्रामक विज्ञापनों को लेकर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग पर ‘‘भ्रामक’’ विज्ञापनों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को सभी निजी टीवी चैनलों से कहा कि वे आय के अवसर या वैकल्पिक रोजगार विकल्प के तौर पर ऐसे विज्ञापन दिखाने से बचें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसम्बर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग पर ‘‘भ्रामक’’ विज्ञापनों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को सभी निजी टीवी चैनलों से कहा कि वे आय के अवसर या वैकल्पिक रोजगार विकल्प के तौर पर ऐसे विज्ञापन दिखाने से बचें।

परामर्श के अनुसार निजी टेलीविजन चैनलों को 24 नवंबर को जारी भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जो 15 दिसंबर से लागू होंगे।

यह भी पढ़े | Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, राज्य के भिखारियों को देगी रोजगार.

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी प्रसारकों को सलाह दी जाती है कि एएससीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जाये और टेलीविजन पर प्रसारित विज्ञापन एएससीआई के दिशानिर्देशों का पालन करते हों। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि विज्ञापन ऐसी किसी भी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देने वाले हों जो विधि या कानून द्वारा निषिद्ध है।’’

मंत्रालय ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि ऑनलाइन गेमिंग, काल्पनिक खेल (फैंटेसी स्पोर्ट्स), पर बड़ी संख्या में विज्ञापन टेलीविजन पर दिखाई दे रहे हैं। उसने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विज्ञापन भ्रामक प्रतीत होते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 169 नए केस, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,13,505 हुई: 4 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा कि चर्चा और परामर्श के बाद, यह सहमति हुई कि विज्ञापनों के पारदर्शी होने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विज्ञापनदाताओं और प्रसारकों के लाभ के वास्ते एएससीआई उचित दिशा-निर्देश जारी करेगा।

एएससीआई दिशा-निर्देशों के अनुसार 18 साल के कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को धन कमाने के लिए ऑनलाइन गेम खेलते हुए या यह दूसरों को इस तरह का गेम खेल सकने का सुझाव देते हुए नहीं दिखाया जाये।

परामर्श के अनुसार विज्ञापनों के द्वारा ऑनलाइन गेमिंग को आय के अवसर या वैकल्पिक रोजगार विकल्प के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\