देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों से कहा, एहतियाती उपायों का पालन करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने कई अधिकारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद एक आधिकारिक ज्ञापन जारी कर अपने सभी कर्मचारियों से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी सभी एहतियाती उपायों का ‘‘सख्ती’’ से पालन करने को कहा है।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने कई अधिकारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद एक आधिकारिक ज्ञापन जारी कर अपने सभी कर्मचारियों से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी सभी एहतियाती उपायों का ‘‘सख्ती’’ से पालन करने को कहा है।

ज्ञापन ने कहा गया कि ऐसा पाया गया है कि कार्यालय परिसर (निर्माण भवन) में सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के बीच बिहार के बेगूसराय में उठ रही है सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की मांग.

ज्ञापन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहें हैं और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कई अधिकारी संक्रमित पाए गए है। ऐसा पाया गया कि कई बार कार्यालय परिसर में सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी नहीं किया जाता।’’

मंत्रालय ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है, केवल वही व्यक्ति कार्यालय में आ सकता है जिसमें कोविड-19 का कोई लक्षण ना हो और सभी कर्मचारी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे।

यह भी पढ़े | India-Australia Virtual Summit: पीएम मोदी ने कहा- कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया से हमारा संबंध मजबूत हुआ और सशक्त करने के लिए सबसे अच्छा समय.

उसने कहा कि सभी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही की जाएं और आकस्मिक स्थिति में घर से काम करने की अनुमति दी जाए।

ज्ञापन के अनुसार छह और सात जून को शौचालय, लिफ्ट और सीढ़ियों सहित स्वास्थ्य मंत्रालय का पूरा परिसर बंद रहेगा क्योंकि उसे संक्रमण मुक्त किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\