देश की खबरें | संस्कृति मंत्रालय ने युवाओं को दिया 'बुजुर्गों की बात देश के साथ' का न्योता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संस्कृति मंत्रालाय ने मंगलवार को युवाओं को 95 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों से आजादी से पहले और बाद में आए बदलाव के बारे में बातचीत करने और वीडियो रिकॉर्ड कर सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करने का न्योता दिया।

नयी दिल्ली, सात सितंबर संस्कृति मंत्रालाय ने मंगलवार को युवाओं को 95 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों से आजादी से पहले और बाद में आए बदलाव के बारे में बातचीत करने और वीडियो रिकॉर्ड कर सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करने का न्योता दिया।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत की आजादी के 75 साल के महोत्सव के तहत बुजुर्गों से बातचीत का वीडियो ‘राष्ट्रगान डॉट इन’ पर अपलोड करना होगा।

मंत्रालय ने इस विचार के लिए ‘बजुर्गों की बात, देश के साथ’ नाम से टीजर भी जारी किया है।

बयान में कहा गया, ‘‘कार्यक्रम में 95 साल के अधिक उम्र के उन वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने आजादी के 75 साल और गुलामी के दो दशक देखे हैं। कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से आह्वान किया जाता है कि वे ऐसे बुजुर्गों से बातचीत करें और वीडियो राष्ट्रगान डॉट इन पर अपलोड करें।’’

इससे पहले मंत्रालय ने लोगों से राष्ट्रगान गाकर रिकॉर्ड करने और उसका वीडियो साइट पर अपलोड करने का आह्वान किया था।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डभr ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं और 95 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों बीच संवाद बढ़ाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\