एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नागर विमानन मंत्रालय, एयरलाइंस हवाई किराये में बढ़ोतरी पर चर्चा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्रालय हवाई किराये में बढ़ोतरी से संबंधित मुद्दों पर सोमवार को एयरलाइंस के साथ चर्चा करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाल के हफ्तों में कुछ मार्गों पर किराया बहुत तेजी से बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | नागर विमानन मंत्रालय, एयरलाइंस हवाई किराये में बढ़ोतरी पर चर्चा करेंगे

नयी दिल्ली, पांच जून नागर विमानन मंत्रालय हवाई किराये में बढ़ोतरी से संबंधित मुद्दों पर सोमवार को एयरलाइंस के साथ चर्चा करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाल के हफ्तों में कुछ मार्गों पर किराया बहुत तेजी से बढ़ा है।

खासतौर से संकटग्रस्त गो फर्स्ट का परिचालन तीन मई से निलंबित होने के बाद कुछ मार्गों पर हवाई किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर सकते हैं।

अधिकारी ने यह भी कहा कि हवाई किराए को विनियमित किया गया है और बैठक निगरानी के लिए है।

सिंधिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि मंत्रालय उन मार्गों का विश्लेषण कर रहा है, जो गो फर्स्ट की उड़ानों के निलंबन से प्रभावित हुए हैं।

गो फर्स्ट दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).