देश की खबरें | मंत्रालय ने खेल संहिता प्रश्नावली पर जवाब के लिये एनएसएफ को 13 अगस्त की समयसीमा दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त राष्ट्रीय खेल महासंघों को उम्र और कार्यकाल संबंधी खेल संहिता प्रश्नावली जमा करने के लिये दी गई समय सीमा में खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ के अनुरोध पर दो दिन का इजाफा किया है । अब उन्हें 13 अगस्त तक यह जमा करना होगा ।

खेल संहिता प्रश्नावली का जवाब देना सभी एनएसएफ के लिये जरूरी है क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मामला लंबित है जिसकी अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी ।

यह भी पढ़े | Rahat Indori passes away: मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में थे भर्ती.

खेल मंत्री किरेन रीजीजू और खेल सचिव रवि मित्तल की आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता से मुलाकात के बाद मंत्रालय ने आईओए का अनुरोध मान लिया।

बत्रा और मेहता ने मुलाकात के बाद संयुक्त बयान में कहा ,‘‘ खेल मंत्री और खेल सचिव से 11 अगस्त को हमारी मुलाकात काफी सकारात्मक रही । ओलंपिक की तैयारी, खेल संहिता और अन्य मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई।’’

यह भी पढ़े | मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना का भी चल रहा था इलाज: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया ,‘‘ दिल्ली उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई 21 अगस्त को है और मंत्रालय द्वारा मांगी गई जानकारी 13 अगस्त को दे दी जायेगी ।’’

मंत्रालय ने पहले इसके लिये 11 अगस्त तक की समय सीमा दी थी । अदालत ने राष्ट्रीय खेल संहिता में उम्र और कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के लिये 57 एनएसएफ की मान्यता अस्थायी तौर पर वापिस ले ली है ।

आईओए ने इसे जमा करने के लिये चार सप्ताह का समय मांगा था ।

बयान में कहा गया ,‘‘ अध्यक्ष और सचिव के अनुरोध पर खेल मंत्री 10 से 12 सदस्यों के आईओए प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिये तैयार हो गए ताकि बातचीत को आगे बढाया जा सके ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)