देश की खबरें | मंत्रालय ने लोगों से ‘भारतीय पोषण कृषि कोष’ के लिए स्वदेशी व्यंजन साझा करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने लोगों से अपील की है कि वे उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों के डेटाबेस के लिए अपने इलाके एवं परिवार से संबंधित पारंपरिक पकवानों को साझा करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सितंबर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने लोगों से अपील की है कि वे उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों के डेटाबेस के लिए अपने इलाके एवं परिवार से संबंधित पारंपरिक पकवानों को साझा करें।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सितंबर में मनाए जा रहे ‘पोषण माह’ के मौके पर यह अपील की है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का मोदी सरकार पर तंज, कहा- भारत आज दुनिया की ‘कोरोना कैपिटल’ बन गया है: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उच्च पोषण गुणवत्ता वाले स्वदेशी व्यंजनों का डेटाबेस तैयार करने के क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश के लोगों से सहयोग चाहता है। अपने क्षेत्र एवं परिवार के पारंपरिक पकवानों को शेयर करके ‘भारतीय पोषण कृषि कोष’ के लिए योगदान करिए।’’

ईरानी ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र और जिले की स्वदेशी फसलों का भंडार ‘भारतीय पोषण कृषि कोष’ तैयार कर रही है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rjput Case: सुशांत की बहन श्वेता ने किया न्याय दिलाने का वादा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य देश के हर कोने के स्वदेशी पकवानों का डेटाबेस तैयार करने का भी है।’’

मंत्री ने कहा कि ‘पोषण माह’ के दौरान सरकार ‘गंभीर रूप से कुपोषित’ बच्चों की पहचान के लिए एक अभियान आरंभ करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों को उचित पोषण और देखभाल मिले।

हर साल सितंबर में ‘पोषण माह’ मनाया जाता है। इस महीने सरकार कुपोषण, एनीमिया और संबंधित विकारों से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\