जरुरी जानकारी | दूरसंचार राज्य मंत्री ने इंडिया पोस्ट से डिजिपिन के लिए स्व-वित्तपोषण मॉडल बनाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने सोमवार को डाक विभाग से घाटे पर काबू पाने के लिए डिजिटल पता प्रणाली 'डिजिपिन' को स्व-वित्तपोषण मॉडल में बदलने की संभावना तलाशने को कहा।

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने सोमवार को डाक विभाग से घाटे पर काबू पाने के लिए डिजिटल पता प्रणाली 'डिजिपिन' को स्व-वित्तपोषण मॉडल में बदलने की संभावना तलाशने को कहा।

उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा कि डिजिपिन पहल डिजिटल इंडिया, डाक सुधार और जन-केंद्रित शासन के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप होनी चाहिए।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ''भारत के ओपन-सोर्स, जियोकोड वाली पता प्रणाली डिजिपिन पर एक बैठक की अध्यक्षता की, जो डेटा गोपनीयता की सुरक्षा करते हुए निर्बाध सेवा वितरण पर केंद्रित थी।''

यह समीक्षा बैठक पेम्मासानी के मंत्री के रूप में उनके कार्यभार संभालने के एक साल पूरे होने के अवसर पर हुई।

डाक विभाग ने 27 मई को राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति 2022 के अनुरूप 'अपना डिजिपिन जानें' और 'अपना पिन कोड जानें' सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी।

विभाग ने आईआईटी हैदराबाद और एनआरएससी, इसरो के सहयोग से डिजिपिन (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) विकसित किया है। डिजिपिन पहल का उद्देश्य स्थान मानचित्रण को सरल बनाना, लॉजिस्टिक और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाना और अंतिम छोर तक वितरण सुनिश्चित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका