विदेश की खबरें | सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कान फिल्म महोत्सव' में भारतीय दीर्घा का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बुधवार को '76वें कान फिल्म महोत्सव' में 'भारतीय दीर्घा' का उद्घाटन किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कान, 17 मई सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बुधवार को '76वें कान फिल्म महोत्सव' में 'भारतीय दीर्घा' का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुरुगन ने भारत की "कहानी कहने की कालातीत परंपरा" पर प्रकाश डाला, जिसे दुनिया भर में तेजी से मान्यता मिल रही है।

मंत्री ने कहा, "आपको इन दिनों ऐसी बहुत कम ही हॉलीवुड फिल्में मिलेगी, जिसके क्रेडिट में भारतीयों के नाम न हों, खासकर वीएफएक्स और एनिमेशन विभागों में।"

उन्होंने कहा कि "हमारी रचनात्मक अर्थव्यवस्था" की नींव इतनी मजबूत है कि "भारत दुनिया का अग्रणी 'कंटेट क्रिएटर' बनने की बेहतर स्थिति में है"।

इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वहां उपस्थित लोगों को एक रिकार्डेड वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

मंत्री ने इस साल नवंबर में गोवा में होने वाले 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के पोस्टर का भी अनावरण किया।

भारतीय दीर्घा को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद ने डिजाइन किया है, जिसमें विद्या की देवी सरस्वती और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े रंगों का उपयोग किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\