धर्मशाला (हिप्र), 19 सितंबर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को यहां पालमपुर सैन्य स्टेशन स्थित भारतीय सेना के दाह डिवीजन का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंत्री की अगवानी दाह डिवीजन के जीओसी जनरल एम पी सिंह ने की।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के मुताबिक मंत्री को दाह डिवीजन की विभिन्न इकाइयों की युद्ध तैयारियों और नवोन्मेष की जानकारी दी गई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘दौरे के दौरान मंत्री ने जवानों से संवाद किया और उच्च पेशवर मानक कायम रखने के लिए उनकी प्रशंसा की।’’
उन्होंने बताया कि मंत्री ने पालमपुर सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर को भी देखा।
भट्ट ने बाद में योल सैन्य स्टेशन स्थित राइजिंग स्टार कोर के जवानों से मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY