देश की खबरें | मंत्री मीणा ने समरावता गांव में हिंसा मामले में गिरफ्तार लोगों से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने टोंक जिले के समरावता गांव में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा एवं अन्य लोगों से बुधवार मुलाकात की।
जयपुर, 20 नवंबर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने टोंक जिले के समरावता गांव में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा एवं अन्य लोगों से बुधवार मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि नरेश ने 13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन एक अधिकारी एसडीएम को थप्पड़ मारा था। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव लड़ा था।
जब पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठे नरेश को रात में हटाने की कोशिश की तो उनके समर्थकों ने पथराव किया और तोड़फोड़ की।
मंत्री मीणा बुधवार को टोंक की जेल गए और हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार नरेश तथा अन्य आरोपियों से मुलाकात की।
बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि न्यायिक हिरासत में बंद कुछ लोगों ने कहा है कि पुलिस ने हिरासत में उनके साथ मारपीट की।
उन्होंने कहा कि वह पुलिस का पक्ष जानेंगे और अगर आरोप सही पाए गए तो वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। बाद में मंत्री ने समरावता में ग्रामीणों से मुलाकात की।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

