देश की खबरें | मंत्री फरहाद हाकिम कोलकाता में ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण के परीक्षण में खुराक लेने वाले पहले शख्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम बुधवार को कोलकाता में कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान इसकी खुराक लेने वाले पहले शख्स बने।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो दिसंबर पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम बुधवार को कोलकाता में कोविड-19 का टीका ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान इसकी खुराक लेने वाले पहले शख्स बने।

कोवैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण शहर के आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटरिक डिजीज़ेज (एनआईसीईडी) में शुरू हुआ। संस्थान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तहत काम करता है ।

यह भी पढ़े | भारत सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक को हटाने का दिया आदेश.

62 वर्षीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं इस परीक्षण का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। खुराक लेने के बाद मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस परीक्षण में मैं मर भी जाऊं, तो मुझे परवाह नहीं है।”

हाकिम ने कहा कि अगर उनका योगदान टीके के लिए शोध में मदद करता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोलकाता नगर निगम के प्रशासकों के बोर्ड के अध्यक्ष हाकिम को कोई अन्य बीमारी है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए उनकी स्वास्थ्य जांच की गई।

एनआईसीईडी के एक अधिकारी ने बताया कि हाकिम को परीक्षण की प्रमुख अन्वेषक डॉ सुमन कानूनगो ने समझाया कि टीके के बाद उन्हें कौन कौन से निर्देशों का पालन करना है।

मंत्री अगले सात दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।

अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को बुधवार से 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी और उसके बाद वह एक साल तक निगरानी में रहेंगे।

एनआईसीईड की निदेशक शांता दत्ता ने बताया कि हाकिम इकलौते स्वयंसेवक हैं जिन्होंने बुधवार को टीके की खुराक ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड