Weather Update: राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट, माउंट आबू में पारा शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे
राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी में फिर इजाफा हुआ है जहां न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है. राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
जयपुर, 26 जनवरी: राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी में फिर इजाफा हुआ है जहां न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है. राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है जहां सीकर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसी तरह भीलवाड़ा में यह 1.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 2.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 2.9 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 3.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस व गंगानगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में भी रात का न्यनूतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
विभाग के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है जहां रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

