एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान घाटी में कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

देश की खबरें | कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

श्रीनगर, 14 दिसंबर कश्मीर में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान घाटी में कई स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में दो डिग्री कम है।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया , जो पिछली रात से दो डिग्री अधिक है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह शहर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है तथा अगले तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).