देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
चंडीगढ़, एक फरवरी पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 5.3 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुरदासपुर, फरीदकोट, पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.4 डिग्री सेल्सियस, 7.8 डिग्री और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है। हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा करनाल, हिसार, भिवानी और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2 डिग्री सेल्सियस, 7.9 डिग्री सेल्सियस, 8.7 डिग्री सेल्सियस, और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

