देश की खबरें | पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। नारनौल में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
चंडीगढ़, 26 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। नारनौल में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। हिसार में रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।
भिवानी (4.9 डिग्री) और अंबाला (5.4 डिग्री) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
पंजाब में लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में सामान्य से एक डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

