देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को इसमें गिरावट आई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

