देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में मध्यम बारिश होने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
उसने बताया कि राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में शुक्रवार को 93 मिमी बारिश हुई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो ‘मध्य़म’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

