एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सापेक्ष आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).