देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 24 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

