एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से कम रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से कम रहा

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक] अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

हवा में नमी का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज दिनभर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).