एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई, जहां तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली, 22 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई, जहां तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि इसकी तुलना में दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि में पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक तापमान रहा था। साल 2022 में भी यही तापमान दर्ज किया गया था।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 17 से 26 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के कई मौसम निगरानी केंद्रों ने भी दिन का उच्च तापमान दर्ज किया। रिज में 41.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 41.1 डिग्री, नरेला में 40 डिग्री और पालम में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी ने दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ ​​रहने तथा 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

उसने बताया कि राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और शाम चार बजे एक्यूआई 227 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).