एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुछ स्थानों पर पारा चढ़ने के बावजूद कश्मीर घाटी में सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे

श्रीनगर, 15 फरवरी कुछ स्थानों पर पारा चढ़ने के बावजूद कश्मीर घाटी में सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य से नीचे 0.4 से थोड़ा ऊपर है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी का द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में पारा शून्य के नीचे 2.8 डिग्री तक लुढका जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य के नीचे 3.2 से थोड़ा ऊपर है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य के नीचे 3.8 से थोड़ा नीचे है। पहलगाम दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर है।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य के नीचे 2.3 डिग्री तक लुढका जबकि दक्षिण के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 0.4 डिग्री तक नीचे चला गया।

अधिकारियों के अनुसार स्की के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे तीन डिग्री तक नीचे चला गया।

मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने कहा कि जम्मू कश्मीर के मैदानी भागों में अगले सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).