एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया और दोनों राज्यों में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

चंडीगढ़, 27 जनवरी हरियाणा और पंजाब में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया और दोनों राज्यों में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर में गंभीर शीतलहर की स्थिति है और तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा में 3.3 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के नारनौल में दो डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में भी सर्द रात रही और तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).