एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 24 नवंबर हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar: सुशील मोदी का बड़ा आरोप, कहा- जेल से लालू यादव रच रहे सरकार गिराने की साजिश, NDA विधायकों को कर रहे हैं फोन.

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य औसत से सात डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़े | Maulana Kalbe Sadiq Passes Away: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का लखनऊ में निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि पदरी गली और छात्तेरगाला दर्रों के पास बर्फबारी के कारण केन्द्रशासित प्रदेश के डोडा जिले को हिमाचल प्रदेश और पंजाब से जोड़ने वाले भद्रवाह-चम्बा और भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

भद्रवाह के अधिकारियों ने बताया कि खानी टाप और खुंडी मराल के बीच 22 किलोमीटर के इलाके में पिछले 24 घंटों में 1.5 से 2 फुट बर्फ गिरने के बाद भद्रवाह-चम्बा मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है।

उन्होंने बताया कि छात्तेरगाला दर्रा क्षेत्र में करीब तीन फुट बर्फ गिरने के बाद भद्रवाह-पठानकोट मार्ग भी बंद हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़क को खोलने के प्रयास विफल हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).