Maulana Kalbe Sadiq Passes Away: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का लखनऊ में निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का लखनऊ में निधन
Maulana Kalbe Sadiq Passes Away: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक (Maulana Kalbe Sadiq) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. जिन्हें इलाज के लिए पिछले हफ्ते लखनऊ (Lucknow) के एरा मेडिकल कॉलेज (Era Medical College) में भर्ती कराया गया था. जहां पर वे वेंटिलेटर पर थे. लेकिन खबर है कि मंगलवार शाम उनका निधन हो गया. उन्हें निमोनिया के साथ यूटीआई और सेप्टिक शॉक की समस्या थी. जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर जो बुलेटिन जारी हुआ था. उसके मुताबिक़ डॉ कल्बे सादिक को गंभीर निमोनिया, मूत्राशय में संक्रमण और सेप्टिक से जूझ रहे 83 वर्षीय मौलाना कल्बे सादिक की हालत नाजुक बताई थी. बुलेटिन के अनुसार उन्हें ऑक्सीजन और एंटीबायोटिक दी जा रही है. इस तरह की जानकारी दी गई थी. यह भी पढ़े: Former Assam CM Tarun Gogoi Passes Away: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन
मौलाना कल्बे सादिक का निधन:
Maulana Kalbe Sadiq, vice-chairman of All India Muslim Personal Law Board, passes away at a hospital in Lucknow. (file photo) pic.twitter.com/82Qudi8wV4
— ANI UP (@ANINewsUP) November 24, 2020
बता दें कि मौलाना कल्बे सादिक को पिछले मंगलवार को हालत ज्यादा खराब होने के बाद उनके परिवार वालों ने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. लेकिन आज उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनके चाहने वालों ने शोक जताया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

