देश की खबरें | बाढ़ से बचने के लिए सड़क किनारे शरण लिए पति-पत्नी को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के केवटी थाना क्षेत्र में कोयला स्थान के पास बाढ़ के कारण सड़क पर शरण लिए पति-पत्नी को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दरभंगा (बिहार), 28 जुलाई जिले के केवटी थाना क्षेत्र में कोयला स्थान के पास बाढ़ के कारण सड़क पर शरण लिए पति-पत्नी को एक मिनी ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

केवटी के अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा ने बताया कि कोयला स्थान गांव निवासी सुरेंद्र यादव अपने घर में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क किनारे प्लास्टिक की एक झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक अनियंत्रित मिनी ट्रक उनकी झोपड़ी में घुस गया। उससे कुचल कर यादव और उनकी पत्नी प्रेमशीला देवी की मौत हो गयी।

इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 527 बी को जाम कर दिया।

यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.

अजीत ने बताया कि मृतक सुरेंद्र यादव की मां मरनी देवी को तत्काल आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मिलने वाली अनुदान राशि का आठ लाख रुपये का चेक और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वहां के मुखिया को दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

केवटी के थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अनुदान राशि मिल जाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क खाली कर दिया है।

शिवकुमार ने बताया कि मिनी ट्रक के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी