एजेंसी न्यूज

J&K Accident: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भीषण हादसा, मिनी बस खाई में गिरने से पांच की मौत, 15 घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

J&K Accident: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भीषण हादसा, मिनी बस खाई में गिरने से पांच की मौत, 15 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

कठुआ/जम्मू, 21 जनवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना शाम को बिल्लावर के सिला गांव में उस समय हुई जब चालक ने एक मोड़ पर निजी बस से नियंत्रण खो दिया. पुलिस के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी. यह भी पढ़ें : गुरुग्राम: महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ कांस्टेबल से बदसलूकी और थाने में हंगामा करने का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया, जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).