जरुरी जानकारी | खनिज उत्पादन सितंबर में 11.5 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को कहा कि सितंबर में खनिज उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक रहा।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सरकार ने मंगलवार को कहा कि सितंबर में खनिज उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक रहा।

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, इस साल सितंबर में खनन और उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 111.5 रहा, जो सितंबर 2022 के स्तर की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक है।

खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर संचयी वृद्धि 8.7 प्रतिशत रही।

सितंबर में महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन में कोयला (673 लाख टन), लिग्नाइट (29 लाख टन), मैंगनीज अयस्क (2.47 लाख टन) और चूना पत्थर (347 लाख टन) शामिल हैं।

इस वर्ष सितंबर के दौरान जिन खनिजों में सकारात्मक वृद्धि देखी गई उनमें मैंगनीज अयस्क, सोना, लौह अयस्क, कोयला और चूना पत्थर शामिल हैं।

वहीं, पेट्रोलियम (कच्चा तेल), मैग्नेसाइट और फॉस्फोराइट के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\