एजेंसी न्यूज

Milkha Singh की पत्नी एवं भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान Nirmal Kaur का कोविड-19 से निधन

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान एवं महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया. वह पिछले महीने इस बीमारी की चपेट में आयी थीं.

Milkha Singh की पत्नी एवं भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान Nirmal Kaur का कोविड-19 से निधन
मिल्खा सिंह (Photo Credits: Instagram)

चंडीगढ़, 13 जून: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान एवं महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया. वह पिछले महीने इस बीमारी की चपेट में आयी थीं. वह 85 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति, एक बेटा और तीन बेटियां हैं. मिल्खा सिंह के परिवार के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि श्रीमती निर्मल मिल्खा सिंह का कोविड-19 के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के बाद आज शाम चार बजे निधन हो गया.’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वह मिल्खा परिवार की रीढ़ की हड्डी की तरह थी. वह 85 वर्ष की थीं. यह दुखद है कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी आज शाम ही हुए दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे अभी भी आईसीयू (चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर) में हैं.’’ मिल्खा को कोविड-निमोनिया के कारण मोहली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया या था. उसी अस्पताल में दो दिन बाद 26 मई को निर्मल को भी भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के PGIMER में भर्ती मिल्खा सिंह की हालत पहले से बेहतर, ऑक्सीजन स्तर भी ठीक

एक हफ्ते बाद परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई लेकिन निर्मल खतरनाक संक्रमण के कारण अस्पताल में ही रही. घर में स्थिति बिगड़ने के बाद मिल्खा सिंह को यहां के पीजीआईएमईआर की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति अभी ‘स्थिर है और इसमें सुधार जारी है‘.

परिवार के प्रवक्ता ने कहा कि निर्मल ने आखिर तक एक बहादुर लड़ाई लड़ी. उन्होने कहा, ‘‘परिवार ने इस संघर्ष के दौरान एकजुटता और प्रार्थना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है, जिसने उन्हें बहादुरी से इसका सामना करने की ताकत दी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).