विदेश की खबरें | नाइजर में सैन्य तख्तापलट के कारण राजनीतिक अस्थिरता है: ब्लिंकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना ने हाल में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में ले लिया था जिससे देश में राजनीतिक अराजकता पैदा हो गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सेना ने हाल में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में ले लिया था जिससे देश में राजनीतिक अराजकता पैदा हो गई थी।

जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को उन विद्रोही सैनिकों का नेता घोषित किया गया था जिन्होंने तख्तापलट करते हुए लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया था।

ब्लिंकन इस समय प्रशांत क्षेत्र के दौरे के तहत ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने कहा कि नाइजर की अमेरिका के साथ जारी सुरक्षा और आर्थिक व्यवस्था बजौम की रिहाई और ‘‘नाइजर में लोकतांत्रिक व्यवस्था की तत्काल बहाली’’ पर निर्भर है।

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘नाइजर के साथ हमारी आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी लोकतांत्रिक शासन और संवैधानिक व्यवस्था की निरंतरता पर निर्भर करती है।’’

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ब्रिस्बेन में कहा कि उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति बजौम से बात की थी। उन्होंने हालांकि इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया।

ब्लिंकन ने कहा कि नाइजर में अमेरिकी दूतावास ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने साथ ही एक सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए देश में अमेरिकी नागरिकों को अनावश्यक गतिविधियों को सीमित करने और तख्तापलट से प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस