खेल की खबरें | इब्राहिमोविच के दो गोल से मिलान ने सासुओलो को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले हाफ में 38 साल के इब्राहिमोविच ने दो गोल दागे।
पहले हाफ में 38 साल के इब्राहिमोविच ने दो गोल दागे।
इब्राहिमोविच ने मिलान को बढ़त दिलाई लेकिन फ्रांसेस्को कापुतो ने पेनल्टी को गोल में बदलकर सासुओलो को बराबरी दिला दी।
यह भी पढ़े | UAE में हो सकता है IPL 2020 टूर्नामेंट, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने दिए संकेत.
इब्राहिमोविच ने मध्यांतर से पहले एक और गोल दागकर स्कोर 2-1 किया जो निर्णायक साबित हुआ।
मेहदी बोराबिया को मध्यांतर से ठीक पहले दूसरा पीला कार्ड दिखाकर मुकाबले से बाहर कर दिया गया जिससे सासुओलो को दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन इसके बावजूद मिलान की टीम और गोल नहीं दाग सकी।
यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.
कोरोना वायरस महामारी के बाद लीग की बहाली पर मिलान की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है। टीम के दो अन्य मैच ड्रॉ रहे।
एक अन्य मैच में अटलांटा ने लुई म्यूरियल के गोल से बोलोना को 1-0 से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)