खेल की खबरें | मिशेल ने पुरुषों के समान महिलाओं को पुरस्कार राशि दिलाने में बिली जीन किंग की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मिशेल ने इस ग्रैंडस्लैम में महिलाओं को पुरूषों के बराबर पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ पर बिली जीन किंग के योगदान को याद किया।

मिशेल ने इस ग्रैंडस्लैम में महिलाओं को पुरूषों के बराबर पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ पर बिली जीन किंग के योगदान को याद किया।

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला ने गॉ के मैच के बाद कहा ‘‘ बिली जीन से हमें सीख मिलती है कि जब चीजें संतुलित हो तो हम सभी के पास चुनाव करने का विकल्प होता है। हमारे पास दो विकल्प होता है, हम या तो चुपचाप बैठ कर इंतजार कर सकते हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि कोई और हमारी लड़ाई लड़े। दूसरा विकल्प यह है कि हम अपनी लड़ाई खुद लड़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी बात कहने के लिए किसी भी मंच का उपयोग कर सकते हैं और हमने जो प्रगति की है उसकी रक्षा के लिए आवाज उठा सकते हैं। हम बेटियों के लिए समान अवसर प्रदान कर सकते हैं।’’

अमेरिकी ओपन के वर्ष 1972 के सत्र में बिली को पुरस्कार राशि में 10,000 डॉलर मिले थे जो पुरुष खिलाड़ी को मिली पुरस्कार राशि से 15,000 डॉलर कम थे।

उन्होंने अगले साल स्पर्धा में ना खेलने की चुनौती देते हुए कहा कि कोई महिला खिलाड़ी इसमें भाग नहीं लेगी।

इसके बाद वह एक प्रायोजक को लेकर आई जिससे अगले की स्पर्धा में इस अंतर को खत्म करने मदद की। साल 1973 में पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को समान 25,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलने लगी।

इसके लगभग 30 साल के बाद विंबलडन में भी पुरुष और महिला एकल विजेताओं को  एक समान राशि दी जाने लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड