जरुरी जानकारी | एमजी मोटर ने पेश किया प्रीमियम एसयूवी ग्लोस्टर, कीमत 29 लाख रुपये से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमजी मोटर इंडिया ने अपने प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ग्लोस्टर को बृहस्पतिवार को बाजार में उतार दिया। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमतें 28.98 लाख रुपये से 35.38 लाख रुपये के बीच हैं।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर एमजी मोटर इंडिया ने अपने प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ग्लोस्टर को बृहस्पतिवार को बाजार में उतार दिया। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमतें 28.98 लाख रुपये से 35.38 लाख रुपये के बीच हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टू-व्हील-ड्राइव संस्करण की कीमतें 28.98 लाख रुपये और 30.98 लाख रुपये हैं। इसके फोर-व्हील-ड्राइव संस्करण की कीमतें 33.68 लाख रुपये, 33.98 लाख रुपये और 35.38 लाख रुपये हैं।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

कंपनी ने कहा कि इस मॉडल में दो लीटर टर्बो पावरट्रेन, आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर दिये गये हैं।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि ग्लोस्टर अपने सेगमेंट में मैचलेस लग्जरी, टेक्नोलॉजी और ऑफ-रोडिंग अनुभव के दम पर एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा।’’

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

ग्लोस्टर की प्रतिस्पर्धा टोयोटा के फॉर्च्यूनर और फोर्ड के एंडेवर से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\