जरुरी जानकारी | एमएफआई का ऋण पोर्टफोलियो जून, 2022 तक 23.5 प्रतिशत बढ़कर 2.93 लाख करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेंस) संस्थानों का सकल ऋण पोर्टफोलियो (जीएलपी) जून, 2022 तक सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत बढ़कर 2,93,154 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई, 22 सितंबर सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेंस) संस्थानों का सकल ऋण पोर्टफोलियो (जीएलपी) जून, 2022 तक सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत बढ़कर 2,93,154 करोड़ रुपये हो गया।

सूक्ष्म वित्त संस्थान नेटवर्क (एमएफआईएन) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एमएफआईएन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त एक स्व-नियामक संगठन है।

रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वितरित ऋणों की संख्या 116 लाख रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 71 लाख था।

एमएफआईएन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक मिश्रा ने एक बयान में कहा कि माइक्रोफाइनेंस के लिए नए नियमों की घोषणा के बाद, ज्यादातर संस्थानों ने नीतिगत बदलाव करने और इन दिशानिर्देशों को अपनाने में कुछ समय लिया, लेकिन इसके बावजूद वे पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में सक्षम थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि जून तिमाही के दौरान जीएलपी इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 2.7 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछली मार्च तिमाही के अंत में 2.85 लाख करोड़ रुपये था।

एमएफआईएन के चेयरमैन देवेश सचदेव ने कहा कि कोविड के बाद वितरण की ऋण गुणवत्ता 95 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र सतत वृद्धि के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज