विदेश की खबरें | अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिको का नौसेनिक जहाज, 19 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जहाज के ‘ईस्ट रिवर’ से गुजरते समय उसके ऊपर के तीन ‘मास्ट’ (खंभे) ब्रिज से टकराकर आंशिक रूप से ढह गए।
जहाज के ‘ईस्ट रिवर’ से गुजरते समय उसके ऊपर के तीन ‘मास्ट’ (खंभे) ब्रिज से टकराकर आंशिक रूप से ढह गए।
न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने इस घटना में लोगों के घायल होने की पुष्टि की।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि हालांकि 142 साल पुराने पुल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और यह जांच की जा रही है कि टक्कर लगने का कारण क्या है।
कई प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में पुल के ‘डेक’ से टकराने पर जहाज के ‘मास्ट’ टूटते और आंशिक रूप से ढहते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में टक्कर के समय पुल पर भारी यातायात देखा जा सकता है।
जहाज पर विशाल हरा, सफेद और लाल मैक्सिकन झंडा लहरा रहा था।
मैक्सिको की नौसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अकादमी प्रशिक्षण पोत ‘क्वाउटेमोक’ ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया और अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका।
‘पोस्ट’ में कहा गया है कि नौसेना और स्थानीय प्राधिकारी कर्मियों और सामग्री की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
ब्रुकलिन ब्रिज का उद्घाटन साल 1883 में किया गया था। इस मुख्य हिस्सा लगभग 1,600-फुट (490-मीटर) लंबा है। शहर के परिवहन विभाग के अनुसार, हर दिन 1,00,000 से अधिक वाहन और अनुमानित 32,000 पैदल यात्री इस पुल से गुजरते हैं।
मैक्सिकन नौसेना के अनुसार, लगभग 297 फुट लंबा और 40 फीट चौड़ा कुआउटेमोक जहाज पहली बार 1982 में पानी में उतरा था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)