खेल की खबरें | मेक्सिको टीवी पर तीन महीने बाद मुक्केबाजी की वापसी होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इसके प्रोमोटरों ने यह जानकारी दी। मुक्केबाजी के मुकाबले शनिवार से टीवी स्टूडियो में होंगे जिसमें कोई दर्शक मौजूद नहीं होंगे।

इसके प्रोमोटरों ने यह जानकारी दी। मुक्केबाजी के मुकाबले शनिवार से टीवी स्टूडियो में होंगे जिसमें कोई दर्शक मौजूद नहीं होंगे।

इन हालात में भी मेक्सिको सिटी मुक्केबाजी आयोग ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए इन मुकाबलों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

मेक्सिको में कोरोना वायरस के 150,246 सक्रिय मामले हैं जबकि 17,580 लोगों की मौत हो चुकी है।

टीवी नेटवर्क ‘टीवी अजटेका’ के मालिक रिकार्डो सालिनास प्लिएगो आर्थिक लॉकडाउन की काफी आलोचना कर चुके हैं।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

शनिवार को होने वाले मुकाबले में डब्ल्यूबीओ सुपर बैंथमवेट चैम्पियन इमैनुअल नवारेटे हिस्सा लेंगे जिन्होंने कहा, ‘‘यह काफी नया होगा क्योंकि यह पहली बार है जब हम दर्शकों के बिना लड़ेंगे और कोई हमारा हौसला बढ़ाने वाला नहीं होगा। ’’

हालांकि मेक्सिको पेशेवर मुक्केबाजी जून के शुरू में मिचोआकान के पश्चिमी राज्य में एक मुकाबले से बहाल हो गयी थी जिसमें आईबीएफ लाइट मिडिलवेट चैम्पियन कार्लोस मोलिना ने हिस्सा लिया था जिसमें दर्शक मौजूद नहीं थे। लेकिन इसका प्रसारण नहीं किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी