देश की खबरें | तमिलनाडु में मेट्रो रेल, हवाई यात्राएं और बस सुविधाएं फिर से शुरु
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार के पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में हवाई अड्डे का संचालन, मेट्रो रेल और बस परिवहन फिर से शुरू हो गया।
चेन्नई, 26 नवंबर पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार के पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में हवाई अड्डे का संचालन, मेट्रो रेल और बस परिवहन फिर से शुरू हो गया।
चेन्नई हवाई अड्डे ने ट्वीट किया, ‘‘ सुबह नौ बजे से चेन्नई हवाई अड्डे पर परिचालन फिर से शुरू हो गया है और आज घरेलू विमानों के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम भी है। यात्री जानकारी के लिए एयरलाइन संचालकों से संपर्क करें।”
यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.
विल्लुपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर और पुडुकोट्टई जिलों में 24 नवंबर से स्थगित की गई बस परिवहन सेवाएं आज दोपहर से फिर शुरू हो गई हैं।
मेट्रो रेल सेवाएं भी दोपहर में शुरू हुई और अधिकारियों ने कहा,“ छुट्टी की समय सारिणी का पालन 10 मिनट के अंतर के साथ किया जाएगा।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यहां उपनगरीय रेल सेवाओं का परिचालन फिर से शुरू होने की संभावना है ।
प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘निवार’ बृहस्पतिवार तड़के पुडुचेरी के निकट पहुंचा, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश हुई।
आईएमडी ने बताया कि ‘निवार’ पुडुचेरी के पास तट से गुजरने के बाद कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)