दिल्ली में स्वयं से मीटर रीडिंग, समय पर बिल भुगतान करने पर मिलेगा एलईडी टीवी, बिल में छूट
उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड (टीपीडीडीपीएल) ने कहा कि 31 मई से पहले बकाया बिलों का भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडीडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और मोबाइल फोन जैसे इनाम मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए ‘पे बिल एंड विन’ योजना शुरू की है।
नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने खुद से मीटर रीडिंग करने और समय पर बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडी टीवी जैसे इनाम और बिल में छूट देने की पेशकश की है। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मीटर रीडिंग और बिजली बिल भेजने में आ रही परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।
उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड (टीपीडीडीपीएल) ने कहा कि 31 मई से पहले बकाया बिलों का भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडीडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और मोबाइल फोन जैसे इनाम मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए ‘पे बिल एंड विन’ योजना शुरू की है।
वहीं शेष दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली बीएसईएस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ 30 जून 2020 तक खुद से मीटर रीडिंग भेजने वाले ग्राहकों को उनके बिल में 220 रुपये तक की छूट मिलेगी। ऐसे ग्राहकों को बिल बनने के बाद सात दिन के भीतर बिल भुगतान करना होगा और खुद से मीटर की रीडिंग भेजनी होगी।’’
बीएसईएस की बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड बाकी पूरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करती हैं।
बीएसईसीएस के प्रवक्ता ने कहा कि स्वयं मीटर रीडिंग भेजने पर ग्राहक उनकी वास्तविक मीटर रीडिंग पर बिल प्राप्त कर सकते हैं।
बिल में इस छूट के अलावा 10,000 रुपये तक के ऑनलाइन बिल भुगतान पर ग्राहकों को किसी तरह का लेनदेन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा उन्हें स्वयं मीटर रीडिंग करने पर 20 रुपये की छूट भी मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि मीटर रीडिंग के अभाव में ग्राहकों को अस्थायी बिजली बिल जारी किए जाएंगे। यह दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के दिशानिर्देशानुसार होंगे।
बिल में यह छूट में 24 मार्च से 30 जून तक रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

